पन्ना: पट्टे की जमीन में खेती से रोकने पर किसान ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, धमकियों की जांच की मांग
Panna, Panna | Oct 24, 2024 पन्ना जिले के अमानगंज तहसील के ग्राम पिपरियाखुर्द के किसान राजकुमार शर्मा ने पुलिस अधीक्षक पन्ना को शिकायती आवेदन सौंपा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी सरकारी अभिलेख में दर्ज पट्टे की जमीन पर उन्हें खेती करने से रोका जा रहा है। यह जमीन खसरा नंबर 199 करवा, 0.1000 हेक्टेयर है, जो सहखातेदार के रूप में उनके नाम पर दर्ज है।