पन्ना: ग्राम बांधीकला में फर्जी शिकायत की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार, दो आवेदकों ने मांगी निष्पक्ष जांच
Panna, Panna | Oct 23, 2024 दो आवेदकों चन्द्रपाल सिंह और विक्रम सिंह ने पुलिस अधीक्षक पन्ना को एक शिकायती आवेदन सौंपा, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके विरुद्ध एक फर्जी शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत 18 अक्टूबर 2024 को अमिता सिंह, पत्नी राजवीर सिंह, निवासी ग्राम चौकरी मऊरानीपुर (उत्तर प्रदेश) द्वारा दी गई थी।