पन्ना: दीपावली से पहले पन्ना में मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों पर संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण और नमूना परीक्षण
Panna, Panna | Oct 23, 2024 दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए पन्ना नगर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, नापतोल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिष्ठान विक्रेता दुकानों पर निरीक्षण और नमूना परीक्षण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई एसडीएम पन्ना और तहसीलदार तहसील क्षेत्र पन्ना के मार्गदर्शन में की गई।