पन्ना: छेड़छाड़ के आरोपी हरीशंकर पटेल को एक साल की सजा, न्यायालय ने सुनाया फैसला
Panna, Panna | Oct 23, 2024 पन्ना जिले में छेड़छाड़ के आरोपी हरीशंकर पटेल को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री इकरा मिन्हाज द्वारा एक वर्ष के सश्रम कारावास और 1000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। घटना 31 मार्च 2019 की है, जब रात को आरोपी ने फरियादिया को घर से बाहर बुलाकर उसका हाथ पकड़ने और धमकी देने का प्रयास किया। फरियादिया के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।