हरिद्वार: कोतवाली पुलिस ने भोला गिरी रोड पर हुई टैंपो चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार, टैंपो किया बरामद
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आज भोलागिरी रोड पर हुई टेंपो चोरी का खुलासा कर दिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपों का नाम सागर है जो लक्सर कोतवाली क्षेत्र के केहड़ा गांव का निवासी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी किया टेंपो भी बरामद कर लिया है।