बहराइच: बाजपुर बनकटी इलाके से मासूम बच्चियों से दरिंदगी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, टैटू से हुई पहचान
सुजौली थाना क्षेत्र इलाके में घर में सोते समय मासूम बच्चियों को उठा ले जाकर दरिंदगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि चार मासूमों से इसने घर से ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इसको पकड़ने के लिए पुलिस की 5 टीमों को लगाया गया था। सुजौली थाना क्षेत्र इलाके की घटना। बाजपुर बनकटी से हुआ गिरफ्तार।