बहराइच: फुलवरिया में नशेड़ी बेटे और पिता के बीच हुई मारपीट, घायल बेटे की हुई मौत
बहराइच नशे की हालत में गाली गलौज करते हुए पहुंचे बेटे ने अपने पिता पर डंडे से हमला कर दिया। पिता ने डंडा छीन बेटे पर वार किया। जिससे युवक धराशाई हो गया। उसे CHC लाए जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस घर में हुई इस घटना से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।