बहराइच: मलुहा में Tik Tok पर दोस्ती के बाद प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ, प्रेमिका की हुई मौत, प्रेमी का इलाज जारी
मटेरा थाना क्षेत्र के मलुहा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। Tik Tok पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन इसका अंत बहुत दर्दनाक हुआ। प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे प्रेमिका की मौत हो गई और प्रेमी का इलाज जारी है। पुलिस ने सोमवार को प्रेमिका के शव का पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी है।