बहराइच: बहराइच पहुंचे कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना
सोमवार को बहराइच पहुंचे कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। बता दे की लखनऊ से श्रावस्ती जा रहे कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी सोमवार दोपहर को युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज सलीम के घर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पत्रकारों से रूबरू हुए।