मुरैना नगर: ग्वालियर: मिल एरिया रोड पर कोचिंग जाते छात्र पर जानलेवा हमला, सीने में चाकू घोंपा, हालत गंभीर
मुरैना जिले के दिमनी क्षेत्र के सिरमिती गांव निवासी 19 वर्षीय छात्र गौरव श्रीवास को मिल एरिया रोड पर कोचिंग जाते समय गांव के ही करन छारी ने गाली-गलौच के बाद चाकू से सीने में वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से हालत नाजुक होने पर ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस जांच में जुटी है,आरोपी की तलाश जारी है।