मधेपुरा: दीपावली पर भी मधेपुरा परिषद के कई मुहल्लों में नहीं हुई सफाई, स्ट्रीट लाइट भी खराब
दीपावली के अवसर पर जहां लोग साफ-सफाई और रोशनी से अपने घरों को सजा रहे हैं, वहीं मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के कई मुहल्लों में गंदगी की स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर परिषद की लापरवाही के कारण कई वार्डों में कचरे का अंबार लगा हुआ है। खासकर वार्ड संख्या 20 के मिडवे होटल वाली गली में जगह-जगह कचरा जमा है, जिससे स्थानीय लोगों को बदबू और मच्छरों की समस्या है।