फुल्लीडूमर: छपरिया डीह चौपाल सहित पाँच पंचायतों में भीम समग्र विकास अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन हुआ
फुल्लीडुमर प्रखंड के 5 पंचायत के महादलित, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति टोले में भीम समग्र विकास अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। इनमें दक्षिणी कोझी पंचायत के छपरिया डीह चौपाल, फुल्लीडुमर पंचायत के अनुसूचित जाति टोला गोरगामा, उत्तरी कोझी के इटहरी महा दलित टोला, पथड्डा पंचायत के लोढ़िया एवं भीतिया पंचायत के इनारावरण में शिविर लगाया गया।