हसनपुर: सैदनगली क्षेत्र में निकाह से पहले प्रेमी ने प्रेमिका का दुपट्टे से गला घोटकर किया हत्या, प्रेमी फरार
सैदनगली के उझारी क्षेत्र में निकाह से ठीक पहले प्रेमी ने 40 वर्षीय प्रेमिका की बुधवार तड़के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका का खून से सना शव घर में ही पड़ा मिला। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। जानकारी पर मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में भी वारदात से सनसनी फैल गई। एसपी ने मौका मुआयना कर अधीनस्थों को जल्द आरोपी की गिरफ्तारी।