बास्तानार: जिला कार्यालय में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 3 बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित जिले के सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। कलेक्टर ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।