कांके: दीपाटोली सैन्य स्टेशन में पूर्व सैनिकों की रैली और चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन
Kanke, Ranchi | Dec 21, 2024 रांची स्थित दीपाटोली सैन्य स्टेशन में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पूर्व सैनिकों की रैली और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को कई सुविधाएं प्रदान की गईं। साथ ही निःशुल्क चिकित्सा जांच, भूमि संबंधी मामलों में सहायता, बैंकिंग और पेंशन में सहायता की गई।