हज़ारीबाग: उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण
उपायुक्त नैंसी सहाय ने बुधवार शाम को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी प्रेरणा दीक्षित भी मौजूद रहीं। उपायुक्त ने औचक निरीक्षण में अस्पताल के स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सदर अस्पताल के मेडिसीन,ओपीडी, महिला प्रसव कक्ष, शिशु वार्ड,स्किन विभाग, ईएनटी ओपीडी, क्लिनिकल समेत अन्य विभागों का