हज़ारीबाग: हजारीबाग के कोर्रा बालक मध्य विद्यालय में दिखी लापरवाही
कोर्रा थाना क्षेत्र में नशेड़ियों का बोलबाला है. इनके साथ ही कबाड़ चुन ने वालो में कुछ नशेड़ी भी घूमते रहते है जिन्हे अगर एक मौका मिले तो हाथ साफ़ करने से नहीं चूकते. ऐसे में देवांगना चौक स्थित कोर्रा बालक मध्य विद्यालय में बुधवार सुबह को एक घोर लापरवाही सामने आयी है जहां स्कूल के अधिकारी विद्यालय के एक कमरे को रात भर बिना ताला लगाए हुए चले गए।