चित्तौड़गढ़: शादी का झांसा देकर ₹240000 की ठगी, फर्जी दुल्हन सहित भीलवाड़ा के तीन लोग गिरफ्तार, पति भी शामिल
कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पीड़ित से 2 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की थी. जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 14 अप्रैल को हरिसिंह राजपुत निवासी पलासिया जिला नीमच ने रिपोर्ट पेश की कि उसके भाई सुरपालसिंह के लिए लड़की की तलाश थी.