गुना: कलेक्टर ने पुरानी गल्ला मंडी प्रस्तावित नवीन सब्जी मंडी और फल मंडी का किया निरीक्षण 16 बीघा में बनेगी नई सब्जी मंडी
Guna, Guna | Jun 13, 2026 गुना वासियों को शहर के बाहर एकलव्य विद्यालय के पास 16 बीघा में नई सब्जी मंडी मिलने वाली है। 13 जून को कलेक्टर ने पुरानी गल्ला मंडी में सड़क निर्माण का निरीक्षण कर गुणवत्ता देखी, मंडी पार्क और अतिक्रमण हटाने आदेश दिए। एकलव्य विद्यालय के सामने प्रस्तावित नई सब्जी फल मंडी स्थल का निरीक्षण किया। 16 बीघा आवंटित भूमि पर जल्द निर्माण के अधिकारियों को आदेश दिए।