भोगांव: बेवर क्षेत्र में भारी वाहन निकालने को लेकर पुलिस से झड़प का वीडियो वायरल, युवक पर राइफल छीनने का प्रयास करने का आरोप
बेवर थाना क्षेत्र में बंत होटल के पास बीती देर रात भारी वाहन निकालने को लेकर पुलिस और एक युवक के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 12 अगस्त 2026 की रात्रि करीब एक बजे का बताया जा रहा है वीडियो में सड़क पर भारी वाहन निकालने को लेकर पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया।