मढ़ौरा: मढ़ौरा में जनगणना के पहले चरण की तैयारी पूरी, 2 मई से प्रशिक्षण प्राप्त प्रगणक शुरू करेंगे मकान सूचीकरण
Marhaura, Saran | Apr 25, 2026 मढ़ौरा में जनगणना के पहले चरण की तैयारी पूरी हो चुकी है और प्रशिक्षण प्राप्त प्रगणकों के द्वारा 2 मई से मकान का सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार की दोपहर बारह बजे चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ ने जानकारी दिया कि जनगणना को युद्ध स्तर पर कराने की तैयारी प्रशासनिक स्तर से पूरी कर दी गयी है और सभी प्रगणकों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।