गोरखपुर: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर 13 खाद्य नमूने परीक्षण के लिए भेजे
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,जनपद गोरखपुर द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु सतत निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 31 जुलाई 2025 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर कुल 13 खाद्य नमूने संकलित किए गए, जिन्हें प्रयोगशाला परीक्षण हेतु प्रेषित किया गया है।उक्त की सूचना आज दिन गुरुवार दोपहर 1:00 बजे मिली ।