बबेरू: बिसंडा थाना से पोक्सो एक्ट का अभियुक्त जो चकमा देकर फरार हुआ था, पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल
Baberu, Banda | Nov 4, 2026 बाँदा पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बबेरू सी ओ कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में बिसंडा थाना पुलिस के द्वारा नाबालिक लड़की को भगाने के मामले में वांछित तथा पुलिस अभिरक्षा में चकमा देकर फरार हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।