बंजरिया: जनेरवा से बंजरिया पुलिस ने न्यायालय के दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
जनेरवा से बंजरिया पुलिस दो न्यायालय के वारंटियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार न्यायिक हिरासत में भेज दी हैं। थानाध्यक्ष बंजरिया ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी जनेरवा का उपेंद्र पासवान व गुड्डू पासवान शामिल है। दोनों के खिलाफ न्यायालय द्वारा टीआर नम्बर 1585/24 के तहत वारंट निर्गत हुआ था। जिसका तामिला करते हुए पुलिस दोनो को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में उपस्थित कराई।