पटना ग्रामीण: मोगलपुरा में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया, नए साल पर खपाने की थी तैयारी
न्यू ईयर को लेकर लगातार बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी बढ़ गई है। वहीं पुलिस भी शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार की देर रात मोगलपुरा TOP पुलिस ने स्कूटी की डिक्की में छुपा कर ले जाए जा रहे भारी मात्रा में शराब को बरामद किया है। मौके से दो शराब तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।