नावकोठी: पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर से पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में प्राथमिकी नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नावकोठी पुलिस ने पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर से आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी नामजद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नामजद आकाश कुमार उर्फ फुटो है। गाँव के ही जगरनाथ कुमार ने कृष्णाष्टमी मेला के दौरान हथियार का भय दिखाकर बाइक छीनने का आरोप लगाकर थाना कांड संख्या 119/23 के तहत सितम्बर 23 को कांड अंकित कराया था।