नावकोठी: पहसारा के पांच अग्नि पीड़ित को अंचल से दी गई सहायता राशि,गैस सिलेंडर ब्लास्ट करने से हुई थी विगत साल 5 दिसंबर को अगलगी
पहसारा के पांच अग्नि पीड़ित को नावकोठी अंचल कार्यालय के तरफ से सहायता राशि प्रदान की गई। गौरतलब हो कि विगत साल 5 दिसंबर 2023 को गैस सिलेंडर ब्लास्ट के दौरान भीषण अगलगी हो गई थी। इसमें पांच परिवार के घर जलकर राख हो गए थे। सहायता राशि प्राप्त करने वालों में मंचन ठाकुर,गंगा ठाकुर,विनोद ठाकुर, नागो ठाकुर और वीणा देवी शामिल हैं। इन्हें 11-11 हजार का चेक दिया गया।