नावकोठी: विष्णुपुर में आधी रात को महिला के कमरे में गलत नीयत से घुसा युवक, पीड़िता ने थाना में मामला कराया दर्ज
थाना क्षेत्र के विष्णुपुर में एक महिला के घर में आधी रात को एक युवक गलत नीयत से प्रवेश कर गया। इस सिलसिले पीड़िता ने नावकोठी थाना में उक्त युवक को नामजद किया है। उसने बताया कि गर्मी के कारण रात में दरवाजा खुला छोड़ अपनी पुत्री के साथ सोई हुई थी। आधी रात को गांव के ही उक्त युवक ने गलत नीयत से मेरे कमरे में घुसकर मेरे अंग वस्त्र को खींचना शुरू कर दिया।