नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के 12 स्वास्थ्य केंद्र में 10 के पास नहीं है अपना भवन,एएनएम के पदस्थापन दवा उपस्कर के रखरखाव में परेशानी
नावकोठी प्रखंड में 12 स्वास्थ्य उपकेंद्र में 10 के पास अपना भवन नहीं है। महेशवारा,पहसारा पश्चिम,पहसारा पूर्वी, डफरपुर, हसनपुर बागर,नावकोठी,रजाकपुर,चक्का,विष्णुपुर और समसा में स्वास्थ्य उपकेंद्र को भवन नहीं है। यह केंद्र या तो किसी सामुदायिक भवन में चल रहे हैं या किसी के दरवाजे पर संचालित है। इस भवनहीन केंद्र में पदस्थापित एएनएम को असुविधा का सामना है।