बहरोड़ के सोतानाला औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात नेशनल हाईवे-48 पर ऐसा मंजर दिखा कि लोगों की रूह कांप उठी। गेहूं से भरा ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था,तभी रोडी से लदा डंपर तेज रफ्तार में आया और ओवरटेक के चक्कर में पीछे से ट्रेलर में जा घुसा। चालक केबिन में जिन्दा जल गया।सोमवार को दोपहर 12 बजे पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।