मुरैना नगर: बांसी गांव: सांप के डसने के 12 घंटे बाद झाड़फूंक, युवती अस्पताल पहुंची, मृत घोषित होते ही शव ले गए
मुरैना के बागचीनी थाना क्षेत्र के बांसी गांव में सांप के डसने के करीब 12 घंटे बाद झाड़फूंक कर युवती को जिला अस्पताल लाया गया,जहां ड्यूटी डॉक्टर ने 22 वर्षीय नंदनी गौड़ को मृत घोषित कर दिया।परिजन रात में अस्पताल ले जाने के बजाय देसी इलाज और झाड़फूंक कराते रहे।मौत के बाद परिजन शव को ग्वालियर ले जाने की बात कहकर अस्पताल से जबरन निकल गए।बागचीनी थाने को सूचना दि।