कोईलवर: कोईलवर में नो एंट्री तोड़ते ट्रकों का वीडियो हुआ वायरल
कोईलवर में नो एंट्री क्षेत्र में ट्रकों की आवाजाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कपिल देव चौक के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खाली ट्रक नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो गुरुवार शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया है।