बहेड़ी: बसुपुरा स्थित खंडहर से पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, चोरी के गैस सिलेंडर व कैश बरामद
देवरनिया पुलिस के मुताबिक रिछा रेलवे कॉलोनी में रहने वाले शैलेन्द्र ने बीते रोज उनके आवास से घरेलू सामान मोबाइल फोन एवं 4500 रुपए चोरी करने का मुकदमा अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराया था पुलिस तभी से अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई थी वहीं देवरनिया कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेजा है