बहराइच: दुलारपुर टोल प्लाजा के आगे गगनचक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत मामले में अज्ञात चालक के पर मामला दर्ज
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थिति दुलारपुर टोल प्लाजा के गगनचक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई बाइक सवार की मौत मामले में थाना दरगाह पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। गुरुवार रात को इस संबंध में जानकारी देते हुए सोनू कुमार ने बताया कि घटना 5 मई है जब उसका भाई बाइक से जा रहा था और अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मारी थी।