बहराइच: 2 दिन पूर्व घर से निकले युवक का नानपारा गल्ला मंडी के निकट मिला शव, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक 7 मई को बहराइच जाने के लिए घर से निकला था। उसका शव गुरुवार को नानपारा गल्ला मंडी परिसर के निकट पड़ा मिला। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायबोझा निवासी संदीप वर्मा (25) पुत्र नान्हू सात मई को घर से बहराइच जाने के लिए निकला था। वह बस से बहराइच के लिए रवाना हुआ था। लेकिन वह न बहराइच पहुंचा और न ही घर पहुंचा। जांच जारी।