बहराइच: किसान डिग्री कॉलेज में कैसरगंज आंशिक लोकसभा क्षेत्र का मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण स्थल का DM ने किया निरीक्षण
कोतवाली देहात इलाके के किसान डिग्री कॉलेज मे कैसरगंज आंशिक लोकसभा क्षेत्र मे मतदान सम्पन्न कराने के लिए चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन गुरुवार को डीएम मोनिका रानी ने कार्मिक प्रशिक्षण स्थल का जायज़ा लिया। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम मे मौजूद कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।