बहराइच: गेन्दघर मैदान पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने की जनसभा, भाजपा और बसपा पर बोला जमकर हमला
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत गेन्दघर मैदान मे गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा के दौरान जहां उन्होने भाजपा और बसपा पर जमकर हमला बोला तो वहीं पत्रकारों से वार्ता के दौरान भी उन्होने विभिन्न मुद्दों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी।