बहराइच: घंटाघर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लिए निकाली गयी मतदाता जगरूकता बाइक रैली को सामान्य प्रेक्षक ने दिखाई हरी झंडी
बहराइच लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत 13 मई व कैसरगंज में 20 मई को सम्पन्न होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से मतदाता, शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता(स्वीप) कार्यक्रम के तहत बहराइच उद्योग व्यापार मण्डल के सहयोग से आयोजित मतदाता जागरूकता मोटर साइकिल रैली घंटाघर से इंदिरा गाँधी स्पोर्ट्स स्टेडियम तक निकाली गयी।