सागर नगर: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह सागर पहुंचे, मंत्री क्रिकेट महाकुंभ में होंगे शामिल
शुक्रवार दोपहर 1:00 हरभजन सिंह सागर पहुंचे जहां होटल रॉयल पैलेस में उनका जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह सहित बड़ी संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। सागर जिले की सुरखी विधानसभा के जैसीनगर स्थित गोविंद स्टेडियम में मंत्री क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जा रहा है। हरभजन सिंह फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।