हटा: जटाशंकर से निवास गांव लौट रहे दंपति चौपरा के पास हुए हादसे का शिकार, पति की हुई मौत व पत्नी हुई घायल
Hatta, Damoh | Aug 29, 2024 तीर्थ क्षेत्र जटाशंकर से दर्शन कर मड़ियादो थाना क्षेत्र के निवास गांव लौट रहे बाइक सवार दम्पति जटाशंकर मार्ग पर चौपरा गांव के पास हादसे का शिकार हो गए,घटना में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गम्भीर रूप से घायल हुए,हादसे की सूचना पर किशनगढ और मड़ियादो थाना पुलिस मौके पर पँहुची म्रतक और घायल दोनो को अस्पताल भेजा गया, म्रतक का नाम चन्द्रप्रकाश दुबे है।