जहानाबाद: बक्सर से बरामद हुई अपहृत महिला, पुलिस की कार्रवाई जारी
जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना कांड संख्या-108/26, दिनांक 17 अप्रैल 2026, धारा 137(2) से संबंधित अपहरण मामले में पुलिस को सफलता मिली है। मामले की अपहृता महिला को बक्सर से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई शनिवार शाम करीब 6 बजे जारी है।