शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में गुरुवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शाहजहांपुर-हरदोई हाईवे पर सूरतपुर गांव के निकट एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।