मोहिउद्दीननगर: मोहिउद्दीननगर प्रखंड परिसर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई
मोहिउद्दीननगर प्रखंड परिसर में मंगलवार की दोपहर बाद करीब 1: 02 बजे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आगत अतिथियों ने बाबा साहब की आवाक्ष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में उनके सिद्धांत पर चलकर ही देश एवं समाज का वास्तविक विकास संभव है।