मौजमाबाद: चंदवाजी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा, 5 पिस्टल, 5 मैगजीन, 4 देशी कट्टा सहित 16 जिंदा कारतूस बरामद
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंदवाजी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा पड़कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच पिस्तौल पांच मैगजीन,चार देसी कट्टे सहित 16 जिंदा कारतूस बरामद कर एक आरोपी को पकड़ा है।