मुज़फ्फरनगर: साकेत कालोनी में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस चौकी से चंद कदम दूर महिला का कुंडल झपटा, सीसीटीवी वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में साकेत पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर महिला से कुंडल झपटमारी की वारदात सामने आई है। बाइक सवार बदमाश ने सरेराह महिला के कान से कुंडल झपटा और फरार हो गया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी है।