बिजावर: केन-बेतवा परियोजना: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों का पथराव, वीडियो आया सामने
छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना के वीडियो गुरुवार सुबह 10:30 बजे सामने आए हैं, जिनमें ग्रामीण पुलिस बल को खदेड़ते नजर आ रहे हैं। पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।