जहानाबाद: पहाड़ी बीघा गांव में चार पहिया वाहन ने नानी के घर आई मासूम को रौंदा, दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम
जहानाबाद के पहाड़ी बीघा गांव में एक चार पहिया वाहन ने एक मासूम बच्ची को रौंद दिया जिससे मासूम गंभीर घायल हो गई जिसे आनन फानन में सदर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है सभी का रविवार शाम करीब 7 बजे रो रो कर बुरा हाल है। मृतका गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र की निवासी है।