आनंदपुरी: आनंदपुरी थाना क्षेत्र में स्कूल के पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला
आनंदपुरी थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत स्कूल परिसर के निकट धूम्रपान सामग्री बेचने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल महिपाल सिंह एवं कांस्टेबल नोमिल सिंह हल्का गश्त एवं विशेष अधिनियम की कार्रवाई के लिए क्षेत्र में निकले थे।