बुधवार को शासकीय विधि महाविद्यालय के मार्गदर्शन में ग्राम रोहना में एक दिवसीय विधिक सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों ने रैली, नुक्कड़ नाटक एवं जनसंपर्क के माध्यम से ग्रामीणों को विधिक अधिकारों, महिला एवं बाल संरक्षण, उपभोक्ता अधिकार और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी।