मानपुर: चार साल से बंद ₹22 करोड़ का बस स्टैंड, जल्द शुरू करने की मांग तेज
Manpur, Gaya | Apr 10, 2026 मानपुर में रसलपुर-लखनपुर के बीच 22 करोड़ रुपये की लागत से 2022 में बना बस स्टैंड अब तक चालू नहीं हो सका है। नामकरण को लेकर रसलपुर और लखनपुर गांवों के बीच विवाद के कारण उद्घाटन अटका हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालकर बस स्टैंड शुरू करने की मांग की है